{"_id":"611013f58ebc3e731632346f","slug":"hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp645104643","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित सेकुलर दलों ने मुस्लिम को समझा सिर्फ वोट बैंक : नईम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित सेकुलर दलों ने मुस्लिम को समझा सिर्फ वोट बैंक : नईम
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नईम अहमद का स्वागत करते भाजपा ज
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा है कि भाजपा के अलावा सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों को महज वोट बैंक समझते हैं। मुस्लिम समाज के कल्याण की वास्तविक योजनाएं भाजपा सरकारों ने ही संचालित की हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नईम अहमद का स्वागत समारोह और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कार्यक्रम गंगानगर स्थित कार्यालय में हुआ। इसमें नईम ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति में भरोसा नहीं रखती है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा का मंत्र है। कोई भी योजना ऐसी नहीं है जिससे अल्पसंख्यकों को वंचित रखा गया हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर शौचालय निर्माण के कार्य गिनाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ सबसे अधिक मुस्लिम समाज के लोगों को मिला है। तथाकथित सेकुलर दल मुस्लिम समाज के लोगों को भाजपा का डर दिखाकर वोट लेते रहे लेकिन कभी उनका भला नहीं किया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को ढोंगी राजनीतिक दलों से सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष असद हुसैन, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर मुजाबिर हुसैन जैदी, अशरफ फारुखी, हबीब लिट्टे, आरिफ खान शानू, मुज्जफर, डाक्टर अजहर आदि मौजूद रहे।