फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

सपा ने जिला पंचायत सदस्य के 53 प्रत्याशी किए घोषित

Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
हरदोई। समाजवादी पार्टी ने जनपद में जिला पंचायत सदस्य की 72 सीटों में से 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चार और प्रत्याशियों की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि पंचायत चुनावों की तैयारियों में भाजपा सबसे आगे चल रही थी, लेकिन प्रत्याशियों की घोषणा में सपा ने बाजी मार ली है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक सभी 72 सीटों पर कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। सभी आवेदनों का परीक्षण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ किया गया और सर्वसम्मति से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को चार और प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष का दावा है कि 15 सीटों पर आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक है, इसलिए इन सीटों पर सभी को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी गई है। जो भी जीतेगा वह पार्टी के साथ मजबूती से रहेगा।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष की पत्नी, सपा जिला महासचिव की पत्नी को भी टिकट
समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव की पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनीता यादव को भी टिकट दिया गया है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी की पत्नी ममता अवस्थी को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कहां से सपा प्रत्याशी
मल्लावां प्रथम विमल सिंह पटेल, मल्लावां तृतीय अनुराग पाल, माधौगंज प्रथम जयहिंद, माधौगंज द्वितीय विवेक सिंह पटेल, भरावन द्वितीय महेंद्र कुमार यादव, भरावन तृतीय राकेश यादव, भरावन चतुर्थ पप्पी देवी, कोथावां द्वितीय विक्की सिंह सरदार, कोथावां तृतीय राकेश कुमार यादव, टोडरपुर द्वितीय जन्नती, बिलग्राम तृतीय संतोष कुमारी, संडीला प्रथम छत्रपाल छत्तर, संडीला द्वितीय केसनावती, संडीला तृतीय अभय सिंह अर्कवंशी, संडीला चतुर्थ सहजी, कछौना प्रथम जसवंत कुमार गौतम, कछौना द्वितीय रीनू वर्मा, कछौना तृतीय शांती, अहिरोरी प्रथम मंजू देवी, अहिरोरी पंचम नीतू गौतम, बेंहदर प्रथम सरोज कुमार यादव, बेंहदर तृतीय सुनीता गौतम, सुरसा प्रथम मुन्नीदेवी गौतम, सुरसा द्वितीय ममता अवस्थी, सुरसा तृतीय हरिनाम सिंह यादव, सुरसा चतुर्थ शारदा सिंह यादव, सुरसा पंचम सोनी कुमारी, पिहानी प्रथम सुधीर कुमार वर्मा, पिहानी द्वितीय सोनेश्री, पिहानी तृतीय लज्जाराम, पिहानी चतुर्थ राम प्रताप कुशवाहा, टड़ियावां प्रथम आनिया गाजी, टड़ियावां तृतीय मुंशीलाल, टड़ियावां चतुर्थ सुषमा, शाहाबाद प्रथम प्रतिभा शास्त्री, शाहाबाद चतुर्थ सीमादेवी, हरियावां प्रथम रेनू मिश्रा, हरियावां द्वितीय मीना कुमारी, हरियावां तृतीय सूरज सत्यार्थी, हरपालपुर तृतीय राधा कुशवाहा, भरखनी प्रथम साक्षी सिंह कुशवाहा, भरखनी द्वितीय राजेश कुमार कुशवाहा, भरखनी तृतीय रजनी पाल, बावन प्रथम राम प्रकाश उर्फ बेटा राठौर,बावन तृतीय सुमित कुमार, बावन चतुर्थ अरविंद कुमार यादव, बावन पंचम मनीष कुमार, टोडरपुर प्रथम सुनील कुमार वर्मा, सांडी प्रथम नेहा सिंह, सांडी द्वितीय अनीता यादव, सांडी तृतीय रागिनी यादव, हरपालपुर प्रथम आकांक्षा वाजपेयी, हरपालपुर द्वितीय राजीव कुमार राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed