{"_id":"613e32a38ebc3eb6907c77c9","slug":"hardoi-police-positive-news-hardoi-news-hardoi-news-knp6517654173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के मैनेजर का रुपयों वाला थैला लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम के मैनेजर का रुपयों वाला थैला लौटाया
विज्ञापन
पंकज श्रीवास्तव को रुपये व अन्य सामान वापस करते चौकी इंचार्ज राजेश्वर व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पुलिस की कारस्तानियों को लेकर चर्चाएं आम हैं, लेकिन उनके नेक कार्य भी कम नहीं। कुछ ऐसा ही वाकया शनिवार को सामने आया। दरअसल चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग छूट गया था। बाद में पुलिस ने थाने बुलाकर बैग उसके सुुपुर्द कर दिया।
कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पंकज श्रीवास्तव सवायजपुर कस्बा स्थित बाइक शोरूम में मैनेजर हैं। शनिवार की शाम वह शोरूम बंद होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में चेकिंग कर रही पुलिस टीम को वह अपने अभिलेख दिखाने लगे। इस बीच बैग रखकर भूल गए और चेकिंग के बाद वह हरदोई चले गए।
चेकिंग के दौरान एसआई राजेश्वर त्रिपाठी व सिपाहियों ने लावारिस बैग पड़ा देख उसकी तलाशी ली तो बैग में 14 हजार दो सौ रुपये, टैबलेट व शोरूम से संबंधित कुछ कागज मिले। बैग से निकले दस्तावेजों में दर्ज नंबर पर कॉल करके पुलिस ने पंकज को बैग छूट जाने की जानकारी दी। पंकज कस्बा चौकी पहुंचे जहां पुलिसकर्मियों ने बैग उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिसकर्मियों के कार्य की लोगों ने प्रशंसा की। पंकज ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पुलिसकर्मी रमेश यादव, राहुल, रतन व अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।