{"_id":"62fd3d8cccba1c61726c613e","slug":"hardoi-people-fed-up-with-undeclared-cuts-surrounded-the-sub-station-hardoi-news-knp7132549103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः अघोषित कटौती से आजिज लोगों ने सब स्टेशन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः अघोषित कटौती से आजिज लोगों ने सब स्टेशन घेरा
विज्ञापन
फोटो-26- पचदेवरा के अनंगपुर विद्धुत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। बिजली उपकेंद्र अनंगपुर से जुड़े कूंडी फीडर के कई गांवों में लोग पिछले कई माह से लो वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या झेल रहे हैं। इसकी जानकारी के बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
इससे आजिज लोगों ने बुधवार को उप केंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। देर शाम तक बिजली विभाग का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा, कुछ देर रुकने के बाद एसओ भी चले गए।
हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र के कूंडी फीडर से कमालुपर, भसीडा, लखनौर, अंटा, बराकांट, करीमपुर, मड़िया, धर्मपुर, नरायनपुर, नईबस्ती, पचदेवरा, अनुआ, पकरा, कोंधी, महरई समेत 50 गांवों को बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इस फीडर पर 100 से अधिक निजी नलकूप लगे हुए हैं। एक महीने से बिजली सप्लाई बदतर हो गई है। 24 घंटे में मात्र दो घंटे ही बिजली मिलती है। इस पर भी लो वोल्टेज आने से केवल रोशनी दिखाई पड़ती है।
लो वोल्टेज के कारण निजी नलकूप शो पीस बनकर रह गए हैं। धान, गन्ने, बाजरा, मक्के, मूंगफली की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। नहरों में भी पानी नहीं है। समस्या को लेकर सैकड़ों लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया।
आरोप है कि क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग धरना देे के लिए बाध्य होंगे।
किसानों के हंगामा करने की सूचना पर एसओ पचदेवरा मौके पर पहुंचे, उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। इसके चलते एसओ चले गए।
सब स्टेशन पर मौजूद कर्मियों का कहना है कि समस्या का समाधान उनके स्तर पर नहीं हो सकता है। यह अफसरों के स्तर का मामला है। खास बात यह है कि देर शाम तक बिजली विभाग का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इसके चलते किसान सब स्टेशन के बाहर डटे रहे। घेराव करने वालों में आशीष सिंह, छोटू, धनपाल, अशोक, शिवम, गंगाभक्त, मनोज, गजेंद्र सिंह, नन्हे भैया, धीरू, राजू, भोले, लल्लू समेत अन्य किसान रहे।