फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Panchayat Chunav Result 2021 Updates

Hardoi Panchayat Chunav Result: जिला पंचायत की 61 सीटों में 13 पर भाजपा की जीत, सपा ने इतनी सीटों पर लहराया परचम

Tue, 04 May 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 May 2021 02:50 PM IST
सार

निर्वाचन संबंधी अधिकारियों ने भले ही जिला पंचायत प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र न दिए हो पर उनके समर्थकों की खुशी व उड़े गुलाल ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। सरकारी सूत्रों की माने तो 61 सीटों की गिनती लगभग समाप्त हो चुकी है। आरओ एआरओ शीट बनाने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Hardoi Panchayat Chunav Result 2021 Updates
हरदोई पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में जिला पंचायत की 71 सीटों में से 61 सीटों पर देर शाम अंतिम रूझान मिलने शुरू हो गए। जिससे यह कहना कतई कठिन नहीं है कि 61 सीटों में 13 सीटों पर भाजपा व नौ सीटों पर सपा का परचम लहराना बिल्कुल तय है जबकि सात पर बसपा व दो पर आप के प्रत्याशियों का भी जीतना लगभग तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


निर्वाचन संबंधी अधिकारियों ने भले ही जिला पंचायत प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र न दिए हो पर उनके समर्थकों की खुशी व उड़े गुलाल ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है। सरकारी सूत्रों की माने तो 61 सीटों की गिनती लगभग समाप्त हो चुकी है। आरओ एआरओ शीट बनाने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद हुए आंकलन में यह कहना गलत नहीं होगा कि जिला पंचायत सदस्य की 13 सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। बस अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा की टड़ियावां चतुर्थ पर तरूण सिंह, हरियावां द्वितीय मीना वर्मा, शाहाबाद तृतीय से लालाराम राजपूत, भरखनी चतुर्थ से सुशीला राठौर, बिलग्राम प्रथम से मनीष रावत, सुरसा द्वितीय से प्रियंका सिंह, सुरसा तृतीय से सर्वेंद्र गुप्ता, सुरसा पंचम से प्रेमा वती, कोथावां द्वितीय से रमेश कुमार सिंह, कोथावां तृतीय से लेखराम मौर्य, कछौना द्वितीय से पूजा देवी पटेल, अहिरोरी चतुर्थ से सचिन मिश्रा, सपा से शाहाबाद चतुर्थ से सीमा देवी, भरखनी तृतीय से रजनी पाल, सांडी द्वितीय से अनीता यादव, बिलग्राम द्वितीय से धीरेंद्र यादव, बिलग्राम तृतीय से संतोष कुमारी, सुरसा प्रथम से मुन्नी देवी, माधौगंज द्वितीय से विवेक सिंह पटेल, मल्लावां द्वितीय से रेशमा वर्मा, संडीला प्रथम से छत्रपाल, बसपा पिहानी प्रथम से सोनू भारती, शाहाबाद द्वितीय मंजू देवी, सांडी प्रथम इशा कुशवाहा, सांडी तृतीय अर्चना कुशवाहा, मल्लावां तृतीय नीलकमल सिंह, बेंहदर प्रथम ओम प्रकाश पाल, भरावन प्रथम इशरत अली, आप के कछौना तृतीय से रजनी पासी व अहिरोरी प्रथम से आकांक्षा रावत का जीतना लगभग तय हो गया है। यह बात और है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिकृत घोषणा नहीं हुई है। उनका कहना है कि शीट तैयार होते ही विधिवत घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 निरक्षर, 2 परा स्नातक एवं 9 प्रधान इंटर पास 
मल्लावां में ग्राम प्रधान पद के लिए नवनिर्वाचित प्रधानों में 7 प्रधान ऐसे हैं, जो कि पूरी तरह से निरक्षर हैं। जबकि अन्य सभी किसी न किसी स्तर से शिक्षित हैं। विकास खंड क्षेत्र में कुल 54 ग्राम पंचायतें हैं। रविवार की शाम लेकर शुरू हुई पंचायत चुनाव के पदों की मतगणना सोमवार की दोपहर पूर्ण हो गई। जो परिणाम सामने आए हैं, उसके मुताबिक 54 ग्राम सभाओं में दो प्रधान परास्नातक हैं, जबकि 10 स्नातक, 9 इंटर व 8 हाईस्कूल पास हैं। वहीं 5 जूनियर हाईस्कूल व 13 प्राइमरी तक शिक्षित हैं। जबकि 7 प्रधान पूरी तरह से निरक्षर हैं।

बाहर सजा मेला, खाकी न हिला सकी समर्थकों का रैला
एक तरफ मतगणना केंद्रों के अंदर दोपहर बाद तक वोटों की गिनती जारी रही, तो दूसरी ओर जैसे जैसे प्रत्याशियों की जीत घोषित होती रही। वैसे वैसे मतगणना केंद्रों के बाहर जश्न का माहौल दिखता रहा। यह बात और है कि बीच बीच में पुलिस रोक टोक करते व डंडा फटकारती रही पर जीत की खुशियों पर खाकी का पहरा नहीं चल सका।

रोड से समर्थकों को हटाते हटाते थक गई पुलिस
पॉलिटेक्निक केंद्र के बाहर समर्थकों का रैला दोपहर बाद तक जारी रहा। पुलिस मतगणना केंद्र के बाहर समय-समय पर समर्थकों को रोड से हटाती नजर आई पर उत्साह से लबरेज समर्थकों के हुजूम को कुछ समय के लिए हटा सकी। 

मतगणना केंद्र के बाहर दिन भर लगा रहा मेला
बावन रोड पर मतगणना केंद्र के बाहर खुशियों का मेला सा दिन भर लगा रहा। खाने पीने के ठेले से लेकर अबीर गुलाल तक यहां बिकता नजर आया। जीत की सूचना आते ही यहां पर लोगों द्वारा समय समय पर नारेबाजी भी की जाती रही। 

लाओ भाई फूल माला दे दो, मेरा प्रत्याशी जीत गया
पॉलिटेक्निक केंद्र के बाहर जमीन पर फूल मालाओं की फड़ भी लगी दिखी। जिस पर जीते प्रत्याशी व उनके समर्थकों की भीड़ समय समय पर लगती दिखाई दी। जीत का सेहरा बांध कर बाहर प्रत्याशी के आते ही समर्थकों द्वारा फूल व माला की खरीदारी जारी हो जाती। 

जीत के साथ प्यास भी बढ़ी
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थक सोमवार को दोपहर बाद तक अपने प्रत्याशियों की जीत की गणित भाग लगाते रहे। इसके अलावा जैसे-जैसे तापमान बढ़ता दिखाई दिया, वैसे-वैसे समर्थकों की प्यास भी बढ़ती दिखाई दी। जिसके बाद समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर लगे हैंडपंप पर अपनी प्यास बुझाते नजर आए। 

जुलूस पर रोक, पर गुजरता रहा बाइकों का काफिला
भले ही आयोग व जिला प्रशासन की ओर से जीत प्रत्याशियों को जुलूस निकालने पर रोक रही हो पर ग्रामीण अंचलों में किसी न किसी बहाने लोग जुलूस की शक्ल में गुजरते दिखाई दिए। पॉलिटेक्निक मतगणना केंद्र के बाहर भी जीत तय होने के बाद बाइकों पर समर्थक अबीर गुलाल उड़ाकर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed