{"_id":"638749f9cfdd8734665fd707","slug":"hardoi-old-woman-died-by-drowning-in-the-lake-hardoi-news-knp7309499118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः सरोवर में डूबकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः सरोवर में डूबकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चौकी के तहत शीतला माता मंदिर स्थित सरोवर में बुधवार को वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
शीतला माता मंदिर परिसर स्थित सरोवर में बुधवार सुबह एक महिला का शव सरोवर में उतराते देखा गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की शिनाख्त कस्बे के मोहल्ला जोशीयाना निवासी निर्मला देवी (72) के रूप में हुई।
मृतका के पुत्र आशीष गुप्ता ने बताया कि पिछले कई सालों से मां मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह घर से किस समय निकल गई, किसी को जानकारी नहीं हो सकी।
सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो देखकर पहचान की। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।