फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Old man going to Bareilly to meet brother in train deteriorated, died

हरदोई: ट्रेन में भाई से मिलने बरेली जा रहे वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, मौत

Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Old man going to Bareilly to meet brother in train deteriorated, died
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
हरदोई में त्रिवेणी एक्सप्रेस से मंगलवार सुबह बरेली जा रहे वृद्ध की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने तक उनकी सांसें थम गईं। गाजीपुर जनपद के हरिबल्लम अलावलपुर निवासी पारसनाथ यादव (62) सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक थे।
विज्ञापन


वर्तमान में जौनपुर में परिवार के साथ रहते था। मंगलवार सुबह वह त्रिवेणी एक्सप्रेस से भाई से मिलने बरेली जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। यात्रियों ने हरदोई स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की आशंका जताई है। तलाशी के दौरान पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर में परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे जय प्रकाश ने बताया कि पिता मधुमेह रोगी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed