फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Nine arrested including three Bangladeshi who cheated in the name of foreign currency

हरदोईः विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले तीन बांग्लादेशी समेत नौ गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Nine arrested including three Bangladeshi who cheated in the name of foreign currency
हरदोई। विदेशी मुद्रा को भारतीय रुपये में परिवर्तित करने के नाम पर व्यापारियों से ठगी करने वाले तीन बांग्लादेशी समेत नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

इनके पास से पासपोर्ट, नकदी, मोबाइल आदि बरामद हुए है। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास कुछ संदिग्ध खड़े हैं। इस पर एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पता मेरठ के किठौर थाने के गोविंदपुर निवासी चंद्रशेखर, बांग्लादेश के मदारीपुर जिले के सीपचार थाने के सीलापुर निवासी मो.शाह आलम के अलावा कोलकाता के चांद पाडा थाना के उल्टो डागा निवासी मो. खैरूल, बांग्लादेश के खुलना जिले के दिगुलिया थाने के बराकपुर निवासी आलमगीर, अफरोजा, मथुरा के जमुनापार थाने के लोहवन निवासी मिंटू, हामिदा, आगरा की बिहार कालोनी निवासी निली के अलावा एक नाबालिग को पकड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह भीख मांगने के बहाने लोगों को गुमराह कर विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। उन्होंने पाली, बिलग्राम और शहर में की घटनाएं कबूल कीं। एसपी ने बताया कि आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग को बाल संरक्षण सुधार गृह बाराबंकी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखिया है चुन्नू , पहचान छुपाकर ठगी करता था गिरोह
विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का सरगना चुन्नू उर्फ ठेकेदार है। एसपी ने बताया कि गिरोह विभिन्न जनपदों में पहचान छुपाकर ठगी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देता रहा था। टप्पेबाजी और ठगी कर इकट्ठे किए धन को चुन्नू के पास जमा करते थे। चुन्नू सभी का बराबर का हिस्सा बांट देता था।

ठगों के पास से यह हुआ बरामद
एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के पास से 33600 रुपये, एक पासपोर्ट, 50 रियाल मुद्राएं, 14 मोबाइल बरामद किए हैं। बताया कि गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed