{"_id":"6273c34b54dac30b5a1bec56","slug":"hardoi-news-youth-who-went-to-tilak-dies-in-accident-hardoi-news-knp6949597161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में गये युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में गये युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थानाक्षेत्र के ग्राम मटेहना मजरा इटौंजा निवासी प्रवीण (18) की बुधवार रात हादसे में मौत हो गई। भाई विमलेश की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा है।
मटेहना निवासी विमलेश ने बताया कि उनका भाई प्रवीण गांव के ही कुलदीप व ओमप्रकाश के साथ बाइक से भैंसासुर गांव में दोस्त अजय यादव के भाई के तिलक में गया था।
रात 11 बजे बाइक से प्रवीण दोस्त अजय के साथ उसके भाई की ससुराल मटेहना निवासी नन्हक्कू के घर गया था। जहां से रात 12 बजे वापस भैंसासुर आ रहा था।
रात करीब साढ़े 12 बजे प्रवीण ने अपने चचेरे भाई सर्वेश को फोन करके बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर पिता रामदयाल गांव के धीरज के साथ बेटे की तलाश में निकले।
विज्ञापन
मढ़िया गांव के पास एक झोपड़ी में प्रवीण घायल अवस्था में पड़ा मिला। वह लोग उसे लेकर सीएचसी भरावन जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मृतक के दाहिने पैर के घुटने के ऊपर गहरी चोट लगी थी। भाई विमलेश ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा है।