{"_id":"61efe430a0d3201bfa374db1","slug":"hardoi-news-youth-s-dead-body-found-hanging-from-a-tree-hardoi-news-knp6771304196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ट्रैक्टर चालक का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता ट्रैक्टर चालक का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
फोटो-8- मृतक मनोज की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। वह शराब का लती था। परिजनों व पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटारा निवासी मनोज (28) सोमवार की शाम खेत पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक उसके न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान गांव निवासी रामगोपाल के खेत में स्थित पेड़ से मफलर के सहारे मनोज का शव लटका मिला। मृतक के बाबा रामेश्वर ने बताया कि मनोज ट्रैक्टर चलाता था और शराब पीने व जुआ खेलने का आदी था।
जिससे चलते वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था। इससे परेशान होकर ही उसने आत्महत्या की है। मनोज के परिवार में पत्नी बिटानश्री के अलावा एक बेटा और बेटी है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। फिर भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फोटो-9- घर में बच्चों के साथ मौजूद मृतक की पत्नी बिटानश्री। संवाद- फोटो : HARDOI
विज्ञापन