फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Youth dies during treatment under suspicious circumstances

इलाज के दौरान युवक की मौत

Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Youth dies during treatment under suspicious circumstances
हरदोई। बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम तकिया गुजरई निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में तबियत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मद तारिक निवासी गोपामऊ ने बताया कि बहनोई राशिद हुसैन मुंबई में काम करते थे। वह पत्नी शाजी तबस्सुम और बेटी के उनायजा के साथ बख्तावर पुरवा में रहते थे। राशिद के बड़े भाई लेखपाल ने तीन अप्रैल को बहन शाजी तबस्सुम और उनायजा को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद छह अप्रैल को राशिद मुंबई से हरदोई आए और मोमीनाबाद में किराये पर कमरा लेकर रहने लगे। मंगलवार को राशिद बख्तावर पुरवा वाले मकान पर अपने कागजात लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में वहां से घर वापस आए तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन बहन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहर कोतवाल ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed