फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Woman found hanging, case against five including husband

फंदे पर लटकी मिली महिला,पति समेत चार पर केस

Wed, 22 Jun 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Woman found hanging, case against five including husband
हरपालपुर। गांव नांदखेड़ा में बुधवार की सुुबह एक महिला का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुरवा निवासी रिंकी (21) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हरपालपुर के ग्राम नांदखेड़ा निवासी अमरदीप के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह रिंकी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

पति ने घटना की सूचना मृतका के पिता महादेव को दी। कुछ ही देर मेें पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि उसने शादी मेें हैसियत के अनुसार दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी ससुराली बाइक व सोने की चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अमरदीप, जेठ अश्वनी, जेठानी शांती, सास तारावती व ननद विनीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अशोक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed