फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,voting,panchyat election,60.84 percent,in hot

जिले में ---------- फीसदी हुआ मतदान

Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,voting,panchyat election,60.84 percent,in hot
हरदोई। पंचायत चुनाव में मतदान के दिन पारे के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत उठता रहा। सुबह आठ बजे तक जिले के 4727 बूथों पर मतदान प्रतिशत 2.21 प्रतिशत रहा वहीं 12 बजे तक बढ़कर 30.16 प्रतिशत पहुंच गया। जबकि शाम पांच बजे तक 60.84 फीसदी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन

सूरज की तपिश गुरुवार को भी सुबह से ही जारी रही। दोपहर बाद तो तपिश के तेवर और बढ़ते नजर आने लगे। सुबह आठ बजे तक के मतदान प्रतिशत की बात करें तो सांडी में सिर्फ एक फीसदी ही मतदान हो पाया।
विज्ञापन

जबकि अधिकांश ब्लाकों में दो-दो प्रतिशत मतदान हो पाया। अहिरोरी, हरियावां, हरपालपुर, संडीला व शाहाबाद में मतदान प्रतिशत तीन प्रतिशत तक पहुंच गया।
कुल मिलाकर सुबह आठ बजे तक सभी बूथों पर 2.21 प्रतिशत मतदान हो पाया। सुबह नौ बजे भरावन, कोथावां, टडिय़ावां ब्लाक में तेजी से मतदान हुआ। प्रतिशत 13 प्रतिशत तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक 11 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह सुबह 10 बजे तक 14.05 एवं सुबह 11 बजे तक कुल 24 फीसदी तक मतदान पहुंच गया। सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक बेंहदर में 32 फीसदी मतदान हुआ।

दोपहर 12 बजे तक 30.16, एक बजे 37.75, दो बजे 43.63, तीन बजे 49.47, चार बजे तक 57.68 पांच बजे तक 60.84 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
कुछ इस तरह से तपिश के साथ चढ़ता व गिरता रहा प्रतिशत
ब्लाक 8 बजे 10 बजे 12 बजे 3 बजे 5 बजे
अहिरोरी 3 12 27 52 61
बावन 2 14 29 44 55
बेंहदर 2 15 34 48 62
भरावन 2 14 30 49 58
भरखनी 2 15 31 51 67
हरियावां 3 14 28 51 59
हरपालपुर 3 13 29 50 57
कछौना 2 15 31 49 64
कोथवा 2 15 27 51 60
माधौंगज 2 14 30 50 57
मल्लावां 2 10 32 51 62
पिहानी 2 16 32 48 63
सांडी 1 13 31 51 62
संडीला 3 14 33 53 61
शाहाबाद 3 16 32 49 59
सुरसा 2 15 32 47 60
टडिय़ावां 2 16 27 50 63
टोडरपुर 2 12 30 51 65
बिलग्राम 2 14 28 49 61

फोटो-11- 105 वर्ष की वृद्धा को मताधिकार का प्रयोग करवाने के लिए गोद में उठाकर ले जाता पुत्र कमलेश। संव?

फोटो-11- 105 वर्ष की वृद्धा को मताधिकार का प्रयोग करवाने के लिए गोद में उठाकर ले जाता पुत्र कमलेश। संव?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed