फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Validity expired papad and spices

एक्सपायरी पापड़ और मिर्च मसाला के डिब्बे मिलने पर दी चेतावनी

Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Validity expired papad and spices
हरदोई। राजकीय संप्रक्षेण गृह की रसोई में वैधता समाप्त हो चुके पापड़ और मिर्च मसालों का प्रयोग हो रहा था। यह देख सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने रसोइया को चेतावनी देते हुए तत्काल प्रभाव से इन मसालों के डिब्बों को नष्ट करने के निर्देश दिए। रसोइया ने अपनी सफाई में बताया कि इनका उपयोग नहीं किया जा रहा था, लेकिन वह रसोई से हटाना भूल गया।
विज्ञापन

इस पर सहायक आयुक्त ने कहा कि जो चीज प्रयोग करने योग्य नहीं है उसे रसोई घर में रखने का कोई मतलब नहीं है। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाए।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार को निरीक्षण में किचन में मौजूद खाद्य मसाले, लाल मिर्च पाउडर के 4 पैकेट वैधता समाप्त वाले मिले थे। जबकि 22 पैकेट वैधता समाप्त पापड़ के पैकेट भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किचन की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। खाद्य पदार्थों का रखरखाव ठीक पाया गया। संप्रेक्षण गृह में मौजूद किशोरों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर अधीक्षक राकेश कुमार सक्सेना, केयरटेकर रमाकांत मिश्रा, रसोईया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed