{"_id":"60b11fdf8ebc3e14c3238832","slug":"hardoi-news-vaccine-vaccinated-end-after-10-people-hardoi-news-knp6307932129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों को टीका लगाने के बाद टीम बोली वैक्सीन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लोगों को टीका लगाने के बाद टीम बोली वैक्सीन खत्म
विज्ञापन
हरियावां। गांव सधिनावां में गुरुवार को आयोजित टीकाकरण कैंप में सिर्फ 10 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया गया। टीका लगवाने पहुंचे बाकी लोगों को वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया।
इससे नाराज लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहुंची टीम के साथ कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था।
शासन प्रशासन की ओर से टीकाकरण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चिन्ह्ति केंद्रों के साथ ही गांव-गांव कैंप लगाए जा रहे हैं, लेकिन कैंपों में टीकाकरण की व्यवस्था दुरुस्त नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को गांव सधिनावां में कुछ इसी तरह की तस्वीर सामने आई। यहां टीम पहुंचने के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कई लोग कोरोना टीका लगवाने पहुंचे।
टीम ने 10 लोगों को टीका लगाने के बाद वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर टीका लगवाने पहुंचे बाकी लोगों को लौटा दिया। गांव के राजीव सिंह समेत कई लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन वह भी सही जवाब नहीं दे सके।
उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। सीएचसी का प्रभार डॉ. दिनेश के पास है। वह इस संबंध में जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।