फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Unsuccessful miscreants stabbed the youth, one arrested

लूट असफल बदमाशों ने युवक को चाकू मारा,एक गिरफ्तार

Sun, 15 May 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Unsuccessful miscreants stabbed the youth, one arrested
पाली। रूपापुर चौकी से चंद कदम दूरी पर शनिवार की रात पैदल जा रहे युवक का मोबाइल व नगदी लूटने का प्रयास बाइक सवार बदमाशों ने किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर बदमाशों ने उसके गर्दन व पीठ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख एक आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल को सीएचसी भेजा।
पाली थाना क्षेत्र के गौहना निवासी धर्मेंद्र (19) ने बताया कि वह शनिवार को अपनी मौसी को छोड़ने अल्हागंज गया था। देर शाम वह रूपापुर आ गया। जहां से घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन

वह पैदल गांव जा रहा था। पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर एक वाहन धुलाई सेंटर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल व नकदी लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीठ व गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर लोगों को आते देख बदमाश भागने लगा।

इस दौरान एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आलोक निवासी रामापुर बझेड़ा थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर बताया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed