फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Unnao youth found unconscious in sleeper bus dies

स्लीपर बस में बेहोश मिले उन्नाव के युवक की मौत

Sun, 15 May 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Unnao youth found unconscious in sleeper bus dies
फोटो-13- मृतक रिन्कू की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे में तिराहे के निकट रविवार की सुबह दिल्ली से आई स्लीपर बस में उन्नाव का एक युवक बेेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही है।
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के गोपीखेड़ा गांव निवासी रिंकू (26) दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह निजी स्लीपर बस से गांव आ रहा था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बस कटरा-बिल्हौर मार्ग पर स्थित सांडी तिराहे पर रुकी। बस के अंदर यात्रियों ने रिंकू को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। यात्रियों ने उसे बस से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से आधार कार्ड व मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल में फीड नंबरों के जरिये उसकी पत्नी सरला को सूचना दी।

सरला ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने रिंकू के क्षय रोग से ग्रसित होने से मौत होने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed