{"_id":"62cd73e043fc0620614eb761","slug":"hardoi-news-two-boys-drowned-while-bathing-in-the-pit-one-died-hardoi-news-knp7070944109","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, गड्ढे में नहाते समय दो बालक डूबे,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, गड्ढे में नहाते समय दो बालक डूबे,एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-29- मृतक सुमित की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। मिट्टी खनन से बने गड्ढे में भरे पानी में मंगलवार दोपहर नहाते समय दो बालक डूबने लगे। उनके चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एक को बचा लिया। जबकि दूसरे की डूबने के कारण मौत हो गई।
मोहल्ला काशीनगर निवासी सुमित (10) कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह अपने साथी सुभाष के साथ मोहल्ले के पश्चिम में ईंट भट्ठे के लिए खोदी गई मिट्टी से बने गड्ढे के पास बकरी चराने गया था।
जहां दोनों गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। नहाते समय दोनों गहराई में जाकर डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने गड्ढे में कूदकर सुभाष को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन सुमित डूब गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद सुमित के शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता रामदास ने बताया कि मिट्टी खनन से हुआ गड्ढा बेटे का काल बन गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान मेें नहीं है।

फोटो-30- मृतक सुमित के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : HARDOI