{"_id":"62a8698213a9b41d7532ca00","slug":"hardoi-news-tractor-overturns-in-khanti-driver-dies-after-being-crushed-hardoi-news-knp7022147194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खंती में पलटा,चालक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खंती में पलटा,चालक की दबकर मौत
विज्ञापन
फोटो-05- घटनास्थल पर पलटा पड़ा ट्रेक्टर ट्राली
- फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला में मंगलवार की दोपहर मौरंग लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में दबकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला सरांय मुल्लागंज निवासी साजिद (30) खुद का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार सुबह वह एक दुकान से भाड़े पर मौरंग-सीमेंट लादकर मोहल्ला ऊंचा टीला जा रहा था।
रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक छह माह का बच्चा है।
विज्ञापन
परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले आए। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से सूचना नहीं मिली है।