फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Three vicious people arrested for withdrawing money by changing debit cards

एटीएम बदल कर रुपये निकालने वाले तीन शातिर दबोचे

Wed, 22 Jun 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Three vicious people arrested for withdrawing money by changing debit cards
ोटो-24- एटीएम कार्ड बदलकर रुपए चोरी करने के आरोपी - फोटो : HARDOI
मल्लावां (हरदोई)। डेबिट कार्ड बदलकर दूसरे के खाते से रुपये निकालने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 125 कार्ड, 8,550 रुपये व दो तमंचे मिले हैं।
विज्ञापन

गांव तेंदुआ निवासी अरविंद कुमार 15 मई को कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने आए थे। एटीएम कक्ष के अंदर मौजूद तीन-चार लोगों ने उसका डेबिट कार्ड बदल कर उसके खाते से 41 हजार 500 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन

पीड़ित की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 जून को आरोपियों ने माधौगंज में इस कार्ड को एटीएम में लगाया, जिस पर अरविंद के पास पैसे निकलने का संदेश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर आरोपियों की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरहत नगर रेलवे क्रासिंग के पास से तीन युवकों को दबोच लिया।
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम जनपद सहारनपुर के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चंदपुर निवासी विनोद कुमार, आजेश, सुमित बताया। उनके पास से एक कार, 8550 रुपये, 125 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, दो 315 बोर के तमंचे तीन कारतूस मिले।

कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तीनों शातिर अपराधी है। आसपास के जनपदों में जाकर एटीएम में आने वाले खाताधारकों के डेबिट कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकालते थे। पकड़े गए शातिरों को जेल भेज दिया गया है, उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed