{"_id":"62c1cbcb31e7a81ec2184d31","slug":"hardoi-news-the-young-man-drowned-in-the-river-after-falling-from-the-boat-hardoi-news-knp705655470","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव से गिरकर युवक नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव से गिरकर युवक नदी में डूबा
विज्ञापन
मल्लावां। मैनपुरी शहर के मोहल्ला छोटी नगरिया निवासी कुलदीप यादव (24 ) रविवार शाम अपने भाई विक्रम व दो अन्य लोगों के साथ कार से लखनऊ जा रहा था।
रास्ते में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वह गंगा नदी पुल के पास कार रोककर लघुशंका करने लगा। इस दौरान पुल के पास एक नाव आकर रुकी। कुलदीप अकेला नाव पर बैठ गया और बीच धार में पहुंचने पर नाव डगमगाने लगी।
उसका संतुलन बिगड़ा, तो वह नदी में गिरकर डूब गया। साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरु की।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रात होने के चलते सफलता नहीं मिल सकी है। सोमवार को भी उसकी तलाश की जाएगी।