फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The woman made a noise, then the thief jumped from the second floor in a hurry

महिला ने मचाया शोर, दूसरी मंजिल से कूदा चोर

Wed, 11 May 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The woman made a noise, then the thief jumped from the second floor in a hurry
फोटो-18- घायल आरोपी को उठाकर ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : HARDOI
सांडी। थाना क्षेत्र के गांव हसनापुर में मंगलवार रात एक मकान की दूसरी मंजिल पर मौजूद चोर को देख महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर हड़बड़ी में मकान की दूसरी मंजिल से तालाब में कूद पड़ा।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने चोर को तालाब सेे निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।
ग्राम हसनापुर निवासी माया देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। गांव के किनारे मुख्य मार्ग पर उनका दो मंजिल मकान बना है। मंगलवार की रात वह दूसरी मंजिल की छत पर सो रहीं थी।
विज्ञापन

देर रात चोर चोरी करने की नियत से दूसरी मंजिल पर चढ़ आया। इस दौरान माया की आंख खुली, तो उसने छत पर मौजूद चोर को देखा। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर चोर हड़बड़ी में दूसरी मंजिल की छत के पीछे स्थित तालाब में कूद गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन

पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में चोर को तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चार पांच वर्ष पूर्व भी युवक कर चुका चोरी
माया देवी ने बताया कि वर्ष 2018 में इस चोर ने उनके घर में चोरी की थी। जिसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस कारण उसके हौसले बुलंद हो गए। वह दोबारा मौका पाते ही फिर से वारदात करने के लिए आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed