{"_id":"60b1211b8ebc3eb4f7036e5e","slug":"hardoi-news-the-team-embassy-took-the-girl-from-philippines-hardoi-news-knp63092152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्गरपुरवा से फिलिपिंस की युवती को ले गई दूतावास से आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्गरपुरवा से फिलिपिंस की युवती को ले गई दूतावास से आई टीम
विज्ञापन
हरदोई। जिले के बग्गरपुरवा गांव निवासी युवक के साथ रह रही फिलीपींस के वैलीप्रांत निवासी युवती एडना ने वतन वापसी के लिए दूतावास से मदद मांगी।
इस पर शुक्रवार को दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास से आई टीम उसे अपने साथ ले गई। वहीं, एडना के दोस्त को पुलिस थाने में बैठाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल एडना और उसके दोस्त के विरुद्ध अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
गांव बग्गरपुरवा निवासी पवन कुमार लुधियाना में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एडना से हुई।
दोनों के बीच मैसेज का आदान-प्रदान व बातचीत होती रही। 14 अगस्त 2019 को एडना दिल्ली पहुंची और पवन को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर घूमते रहे और बाद में हरदोई आ गए।
यहां कुछ दिन पिहानी चुंगी के पास किराए के मकान रहने के बाद यासीनपुर में एक रिश्तेदार के घर में रहे। इधर, कुछ महीने से पवन कुमार और एडना गांव बग्गरपुरवा में रह रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच एडना ने दूतावास में संदेश भेजकर उत्तराखंड के एक शहर में अपने परिचितों के पास और फिर वापस फिलीपींस जाने की इच्छा जताई।
इस पर दूतावास ने दो लोगों को हरदोई भेजा और एडना को दूतावास बुलवा लिया। उधर, मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि पवन से पूछताछ की जा रही है।
एडना के लिखित बयान में पवन को क्लीनचिट
एडना ने पवन का कोई भी दोष होने से इनकार किया है। उसके लिखित बयान में भी स्वेच्छा से पवन के साथ आने और उसके घर पर रुकने का उल्लेख है। ऐसे में पुलिस महकमे में कई घंटे तक इस बात पर मंथन हुआ कि क्या पूरे प्रकरण में किसी पर कोई मामला दर्ज किया जा सकता है। देर शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
पासपोर्ट अपडेट कराने दूतावास गई थी एडना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एडना टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसका पासपोर्ट 12 मई 2020 तक के लिए ही मान्य था। इससे पहले ही एडना दिल्ली में फिलीपींस दूतावास गई और अपना पासपोर्ट अपडेट करा लिया। लॉकडाउन लग जाने के कारण वह और पवन यहां से निकल नहीं पा रहे थे। इस पर एडना ने दूतावास संदेश भेजकर मदद मांगी थी।