{"_id":"62a09651cf4d1027a83a271e","slug":"hardoi-news-the-middle-aged-fell-from-the-tractor-died-due-to-coming-under-the-wheel-hardoi-news-knp7011969200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से गिरा अधेड़,पहिए के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से गिरा अधेड़,पहिए के नीचे आने से मौत
विज्ञापन
फोटो-15- घटनास्थल पर जमा लोगो की भीड़
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। बुुधवार की सुबह बिल्डिंग मैटेरियल लादकर जा रहे ट्रैक्टर पर सवार अधेड़ अचानक नीचे गिर गया। उस पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मेहंदीपुर निवासी इलियास (50) का मकान बन रहा है। बुधवार की सुबह वह गांव निवासी लल्ला के ट्रैक्टर से मल्लावां कस्बे से बिल्डिंग मैटेरियल खरीदकर घर लेकर जा रहा था।
ट्रैक्टर लल्ला चला रहा था और इलियास ट्रैक्टर के पहिये के ऊपर बनीं सीट पर बैठा था। राघौपुर-मेंहदीघाट मार्ग पर इलियास अचानक ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा।
ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे आने से कुचल कर मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर आ गए। मृतक के परिवार में दो बेटे एक बेटी है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी आरोप से इंकार किया है।