{"_id":"6282826882d829393843ef90","slug":"hardoi-news-the-girl-injured-in-the-accident-also-died-hardoi-news-knp6971299146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल तीसरी किशोरी ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल तीसरी किशोरी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के हरदोई लखनऊ मार्ग पर डबल नहर पुल के पास रविवार की दोपहर हुए हादसे में घायल किशोरी ने लखनऊ ट्रामा सेंटर मेेें उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादी खेड़ा निवासी बिट्टी यादव (14) अपनी मां के साथ कासिमपुर के काजीपुर निवासी मौसा आशाराम के यहां आई थी।
वह पड़ोसी शिवपूजन की लड़की व कौशल के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए हरदोई बूढ़े बाबा मंदिर गई थी। मुंडन संपन्न होने के बाद रविवार दोपहर में पिकअप से सभी वापस लौट रहे थे।
बघौली थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर डबल नहर पुल के पास पिकअप अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जा रही कार को टक्कर मार कर पलट गई थी। हादसे में शीबू और गायत्री की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बिट्टी समेत 16 लोग घायल हो गए थे। घायलों को कछौना सीएचसी में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने बिट्टी समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने बिट्टी की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।