{"_id":"6261339f534db84c2b1f9990","slug":"hardoi-news-the-elder-killed-the-younger-brother-by-stabbing-him-in-a-land-dispute-hardoi-news-knp6923544177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या, पिता गंभीर
विज्ञापन
फोटो-01-मृतक विजय पाल की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र रेंगाई गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आए पिता को भी घायल कर दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल पिता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रेंगाई गांव निवासी राम किशुन के तीन बेटों में राधेश्याम बड़ा, विजयपाल (35) दूसरे नंबर का और लखविंदर सबसे छोटा है। गुरुवार सुबह करीब चार बजे बड़े बेटे राधेश्याम और मझले बेटे विजयपाल के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर राधेश्याम ने विजयपाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, बीच बचाव करने आए पिता को भी उसने घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण विजयपाल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पिता के शोर मचाने पर आए पड़ोसी दोनों को सीएचसी लेकर गए। जहां पर डॉक्टर ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामकिशुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी माला की तहरीर पर राधेश्याम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

फोटो-02- घटनास्थल पर जांच करते कोतवाल दिलेश कुमार सिंह।- फोटो : HARDOI

फोटो-03- मृतक की पत्नी माला व बच्चे- फोटो : HARDOI