फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The doctor came late in the OPD, asked the condition from afar and wrote the medicine

देरी से ओपीडी में आए डॉक्टर,दूर से हाल पूछा लिख दी दवा

Tue, 21 Jun 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The doctor came late in the OPD, asked the condition from afar and wrote the medicine
फोटो-08- चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को ओपीडी में 1200 मरीजों ने पर्चे बनवाए। मरीजों को पर्चे बनवाने, ओपीडी में जांच कराने, और दवा लेने के लिए काउंटर पर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

लापरवाही वाली बात यह दिखी की ओपीडी में देरी से आए डॉक्टर जल्दबाजी में दिखे। वह मरीजों का दूर से ही हाल पूछ कर सीधे पर्चे पर दवा लिख रहे थे। हाल ये था कि 10 मिनट में 20 मरीज देखकर डॉक्टरों ने मरीजों को टरका दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मनमानी लगातार बढ़ रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉक्टरों के ड्यूटी नहीं शुरू हुई। क्योंकि इस समय तक वह अस्पताल ही नहीं पहुंचे थे, जबकि नियमानुसार डॉक्टरों को ओपीडी के पहले अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को देखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 9 से 2 बजे तक ओपीडी करनी है। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टर नियमों को ताक पर रखे हैं। डॉक्टर ओपीडी में ही एक घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों से आए मरीजों को पर्चा बनवाने के बाद डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ रहा है।
मंगलवार को ओपीडी का आलम यह था कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मरीजों की भीड़ उमड़ी दिखी। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगीं थीं। एक घंटे देरी से कक्ष में आए डॉक्टरों ने कतार में लगे मरीजों की नब्ज देखी न आला लगाया, दो मीटर दूर से हाल पूछकर पर्चे पर दवा लिख दी।
घाव देखा न जाना दर्द, लिख दिया मरहम
बिलग्राम के नेकपुर नेवादा गांव निवासी शिवप्रसाद (70) डायबिटीज की समस्या से परेशान थे। उनके एक पैर में घाव हो गया है। बताया कि वह सुबह 8 बजे अस्पताल आ गए। पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। इसके बाद डॉक्टर को दिखने के लिए दो घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ा, नंबर आने पर डॉक्टर ने न घाव देखा न दर्द जाना, पर्चे के पीछे घाव पर लगाने के लिए मरहम लिखकर टकरा दिया।
दो दिन से लगा रहे चक्कर, नहीं हो रहा एक्सरे
बघौली के पिपरी देव गांव निवासी रामपाल (65) ने बताया कि उनका मारपीट में एक हाथ फैक्चर हो गया था। पहले दिन पुलिस ने बिना पर्ची दिए उसे एक्सरे कराने भेज दिया, अस्पताल आने पर कर्मचारियों ने बिना पर्ची के एक्सरे करने से इंकार दिया। मंगलवार को फिर एक्सरे कक्ष में गया, तो कर्मचारियों ने डॉक्टरी रिपोर्ट मांग दी। जिसके चलते आज भी बिना एक्सरे बैरंग लौटना पड़ा।

वर्जन
डॉक्टरों के ओपीडी में देरी से आने की जानकारी नहीं हैं। जो डॉक्टर देरी से आ रहे हैं, उन्हें आज ही समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दूंगा। इसके बाद भी जो लेट लतीफी करेंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जेएन तिवारी, सीएमएस, जिला अस्पताल

फोटो-09- मरीजों का हाल पूछते चिकित्सक

फोटो-09- मरीजों का हाल पूछते चिकित्सक- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed