{"_id":"626ac6aa113ad63fb16b739e","slug":"hardoi-news-the-bridegroom-arrived-drunk-the-bridegroom-returned-hardoi-news-knp6938308102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में पहुंचा दूल्हा, बैरंग लौटे बाराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में पहुंचा दूल्हा, बैरंग लौटे बाराती
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बुधवार शाम आई बरात में दूल्हे के नशे में होने पर विवाद हो गया। आखिर में मारपीट की नौबत आ गई। आखिर में सुलह की बात न बनने पर बरात बैरंग लौट गई।
कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि दूल्हा के बरात लाने के दौरान किसी ढाबे पर नशा करने एवं नशे में सिगरेट पीते हुए गेस्ट हाउस आने पर कन्या पक्ष ने नाराजगी जताई, इस बात पर मामला तूल पकड़ गया।
मामला बढ़ता देख जनातियों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। बात न बनने पर एक दूसरे के उपहार आदि वापस कर दोनों पक्ष अपने अपने घर लौट गए।