फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The body of the student was thrown after strangling her to death

गला दबा कर छात्रा की हत्या कर फेंका गया था शव

Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The body of the student was thrown after strangling her to death
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की छात्रा की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर तालाब किनारे फेंका गया था।
विज्ञापन

यह खुलासा बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। जिसमें मृतका के सीने व कान मेें चोटों के निशान मिलनेे के साथ ही हाथों से गला दबाने की पुष्टि हुई। वहीं दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मगरहा के मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी 10वीं की छात्रा सोमवार रात संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। उसका पिता अपने बेटे के साथ तरबूज की फसल की रखवाली करने कटरी गया था।
विज्ञापन

घर में मां कांती देवी और दादी दलाना थीं। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 50 मीटर दूर स्थित तालाब किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला था। घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य संकलित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर गांव निवासी राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट में मृतका के सीने व बांए कान के नीचे चोटे के निशान मिले हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें हाथों से गला दबानेे से छात्रा की मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। इधर दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed