फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,target of vaccinenation,19 lakh two thoushand,seven hundred,in the district

जिले में 19 लाख दो हजार सात सौ को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Fri, 28 May 2021 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,target of vaccinenation,19 lakh two thoushand,seven hundred,in the district
हरदोई। 45 प्लस के बाद अब 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के टीकाकरण को लेकर भी शासन ने अपनी मंशा धीरे धीरे जाहिर करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 18 से 44 वर्ष तक के 19 लाख दो हजार सात सौ के टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके बाद जिले में एक हजार नहीं बल्कि 1400 लोगों का वैक्सीनेशन प्रतिदिन कराए जाने की योजना बनाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक जून से टीकाकरण सूबे के अन्य जनपदों सहित इस जनपद में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर शासन स्तर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अभी तक बनाई गई योजना में तय हुआ था कि प्रतिदिन एक से दो सत्र जिला न्यायालय, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा अन्य सरकारी कार्य स्थलों के आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें यह भी तय हुआ था कि प्रतिदिन दो वर्क प्लेस चयनित किए जाएं। इसके साथ ही 10 ऐसे स्वास्थ्य विभाग के बड़े बड़े सेंटर लिए जाएंगे जहां आबादी घनत्व अधिक हो। उन जगहों पर भी एक एक सत्र में 50-50 टीके लगाए जा सकेंगे।
कुल मिलाकर एक दिन में 1000 टीके लगवाए जाने का लक्ष्य था लेकिन शासन स्तर से गुरुवार रात जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिसमें कहा गया कि जिले में 18 से 44 वर्ष तक के 19 लाख दो हजार 700 को टीका लगाया जाना है।
ऐसे में प्रतिदिन के लक्ष्य को कुछ बढ़ाया गया है। अब करीब 1400 लोगों का टीकाकरण प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिन में दो सरकारी विभाग जिनमें अधिकतम दो सत्र आयोजित किए जा सकते हैं।
यानी अधिकतम दो सौ टीके तक लगाए जा सकते हैं। इसी तरह स्पेशल अभिभावकों के शिविर भी दो आयोजित होंगे। यहां भी दो सत्रों में अधिकतम दो सौ टीके लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा अधिक आबादी वाले 10 केंद्रों पर भी टीकाकरण कराया जाएगा। यहां भी अधिकतम दो सत्र आयोजित हो सकते हैं। यानी करीब 1400 वैक्सीनेशन करने की प्रतिदिन योजना बनाई गई है।

45 प्लस का टीकाकरण रहेगा जारी
45 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण उसी तरह जारी रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन का कहना है कि एक जून से 18 प्लस का टीकाकरण शुरू होने के बाद भी पूर्व से 45 प्लस के चल रहा टीकाकरण अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed