फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Take the plans to the last word: MLA

योजनाओं को अंतिम व्यक्त तक पहुंचाएं- विधायक

Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Take the plans to the last word: MLA
फोटो-10- क्षेत्र पंचापत सदस्य की बेंठक में पीके वर्मा,विधायक मानवेन्द्र सिंह,एवं विधायक प्रभाष कु? - फोटो : HARDOI
सांडी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सभी जनप्रतिनिधि करें। ताकि जन मानस उसका लाभ उठा सके। यह बात विधायक प्रभाष कुमार ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सांडी ब्लाक परिसर में शनिवार को कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी आम जनमानस को जन्म प्रमाण पत्र के लिए बार बार दौड़ाता है, वह सुधर जाएं क्योंकि भाजपा सरकार में गलत कार्य करने पर सजा मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक मानवेंद्र सिंह रानू ने कहा सरकार विकास के तत्पर है। सड़क, पानी, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने उमरोली जैतपुर गांव पर ध्यान देने के लिए बीडीओ से कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि गांव के पांच मजरे हैं। जहां बरसात में कच्चे मार्ग के कारण निकलना मुश्किल होता है। इसके लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने क्षेत्र में जल्द पावर हाउस बनवाने का आश्वासन दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पति पीके वर्मा ने कहा कि 10 करोड़ की लाइटें आ रही हैं। जो प्रत्येक गांव में लगेंगी। ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत ने कहा कि विकास की दृष्टि से सभी लोग अपने क्षेत्र में योजना को बताएं।

बैठक में बीडीओ मनवीर सिंह ने कार्ययोजना बताई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी, गौरव ठाकुर, राजेश चंद्र पाठक, निशा कुशवाहा, प्रधान संघ अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed