फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Student's body found hanging in the room

कमरे में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव

Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Student's body found hanging in the room
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मगरौरा गांव में आठवीं की छात्रा का शव रविवार देर रात कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना पर परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव मगरौरा निवासी दुर्गा (16) कक्षा आठ की छात्रा थी। वह नदना गांव स्थित जूनियर स्कूल में पढ़ती थी। रविवार रात उसकी मां छत पर सोने चली गई।
देर रात छत से उतरकर नीचे आई मां ने दुर्गा का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर घर के अन्य लोग जाग गए।
विज्ञापन

मृतका की मां ने दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे पति सुरेश को घटना की जानकारी दी। मृतका तीन भाई-बहनों में बड़ी थी। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। अरवल एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed