फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Six overloaded trucks seized, 13 challaned

छह ओवरलोड ट्रक सीज, 13 वाहनों का चालान

Wed, 01 Jun 2022 04:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:51 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Six overloaded trucks seized, 13 challaned
हरदोई। संडीला एसडीएम की अगुवाई में बुधवार को ओवरलोडिंग व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान छह ओवरलोड ट्रकों को सीज करने के साथ ही 13 का चालान किया गया।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर संडीला क्षेत्र में संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मौरंग लादकर जा रहे छह ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कागजात अधूरे मिलने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक, एक पिकअप समेत 11 बाइक सवारों का चालान किया गया।
वाहन चालकों से टीम ने चार लाख रुपये जुर्माना वसूला। अफसरों ने चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
अभियान में एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह, सीओ महावीर सिंह, एआरटीओ प्रर्वतन दयाशंकर, खान अधिकारी अजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed