फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,SI saved pregnant life by donating blood

एसआई ने रक्तदान कर गर्भवती की बचाई जान

Mon, 02 May 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,SI saved pregnant life by donating blood
फोटो-26- ब्लड बैंक में रक्तदान करते एसआई अनिल बालियान - फोटो : HARDOI
हरदोई। पुलिस लाइन में तैनात एक एसआई ने रक्तदान कर महिला अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती की जान बचाई। एसआई के इस नेक कार्य की महकमे में प्रशंसा हो रही है। डॉक्टरों ने महिला की हालत में काफी सुधार होने की बात कही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुरवा निवासी कोमल आठ माह की गर्भवती थी। उसने पति पर देखभाल न करने का आरोप लगाकर महिला थाने में शिकायत की थी।
महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने उसकी हालत खराब देखकर उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां आए मायके वालों को डॉक्टरों ने कोमल के अंदर खून की कमी होने की बात कही।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने तत्काल खून का इंतजाम करने की सलाह दी। परिजन खून की व्यवस्था नहीं कर सके। इस जानकारी उन्होंने महिला थाने पहुंचकर एसओ को दी।
जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ने पुलिस ग्रुप पर रक्तदान करने की अपील करते हुए संदेश डाल दिया। पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम में तैनात एसआई अनिल बालियान ने संदेश पढ़ा और महिला को रक्तदान करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उन्होंने ब्लड बैंक में रक्तदान कर इंसानियत की मिशाल पेश की। एसआई के इस नेक कार्य की अफसर सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed