{"_id":"62643be60e4c3c52c265b1d2","slug":"hardoi-news-seven-injured-including-bride-due-to-roadways-collision-hardoi-news-knp6928972145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से दुल्हन समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से दुल्हन समेत सात घायल
विज्ञापन
हरदोई। शाहाजहांपुर जनपद के नेवादा खुर्द निवासी आदेश (22) की शुक्रवार को मऊ जनपद के खनेवा गांव बारात गई थी। जहां से वह कार से पत्नी सरोज (22) को विदा कराकर घर लौट रहा था।
कार में आदेश के अलावा उनके बहनोई अरेंद्र सिंह (36) निवासी बरेली समेत चार अन्य लोग सवार थे। हरदोई-लखनऊ रोड पर बघौली थाना क्षेत्र में बम्हनाखेड़ा के पास रोडवेज ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दुल्हन सरोज और अरेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।