फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Salary of teachers of 190 schools will be stopped

hardoi news, 190 विद्यालयों के शिक्षकों का रोका जाएगा वेतन 17-34-28

Wed, 13 Jul 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Salary of teachers of 190 schools will be stopped
हरदोई। स्कूल चलो अभियान में पंजीकृत छात्रों और उनके अभिभावकों के आधार सत्यापन के काम में रुचि न लेने वाले जिले के 190 स्कूलों के शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों के शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन रोकने के साथ ही इनके निलंबन की तैयारी की है। बीएसए ने सभी बीईओ को प्रत्येक ब्लॉक के सबसे कम आधार सत्यापन करने वाले 10 स्कूलों के शिक्षकों की सूची तैयार कर उनका वेतन रोकने और निलंबन के लिए संस्तुति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रों और अभिभावकों के आधार सत्यापन की निदेशालय स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रमुख सचिव और स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने भी आधार सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिए कई बार निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने साप्ताहिक बैठकों, पत्राचार और चेतावनियों के माध्यम से प्रगति सुधारने का प्रयास किया। इसके बावजूद इस काम में कोई खास प्रगति नहीं हुई। अब विभाग ने सख्ती करने का मन बनाया है।
बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि आधार सत्यापन का कार्य शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसके बावजूद इस कार्य में रुचि न लेने की वजह से जिले की छवि प्रदेश स्तर पर धूमिल हो रही है।
सभी बीईओ को स्कूल चलो अभियान में पंजीकृत बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर शत-प्रतिशत पूर्ण कराकर छात्रों व अभिभावकों का आधार सत्यापन कार्य 15 जुलाई तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में न्यून प्रगति वाले 10 विद्यालयों के शिक्षकों का जुलाई माह का वेतन रोकने और उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी बीईओ को चेतावनी भी दी गई है कि इस कार्य को समय से पूरा न करने पर उनका वेतन भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed