{"_id":"62cdb5fe6c67cd3f5617b024","slug":"hardoi-news-salary-of-chief-servant-cdpo-and-three-anganwadis-stopped-hardoi-news-knp7072166117","type":"story","status":"publish","title_hn":"hardoi news, मुख्य सेविका, सीडीपीओ व तीन आंगनबाड़ियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
hardoi news, मुख्य सेविका, सीडीपीओ व तीन आंगनबाड़ियों का वेतन रोका
विज्ञापन
हरदोई। मझिला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीओ आकांक्षा राना को निरीक्षण में कार्यकर्ता अनुपस्थित मिले। वहीं सीडीपीओ भी देर से केंद्र पर पहुंचे।
सीडीओ ने अनुपस्थित मिलीं मुख्य सेविका और सीडीपीओ का एक-एक दिन का व तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक माह का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही डीपीओ ने ने वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीपीओ बुद्धि मिश्रा ने बताया कि मझिला के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीओ के निरीक्षण की सूचना टोडरपुर के सीडीपीओ राहुल सिंह को पहले दी गई थी।
उन्होंने सूचना दिए जाने के बाद मुख्य सेविका सालेहा जबी ने सीडीपीओ को प्रार्थना पत्र व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित किया। इसके अलावा सीडीपीओ भी 12:30 बजे केंद्र पर पहुंचे।
इस केंद्र पर तीन आंगनबाड़ी केंद्र मझिला प्रथम, मझिला द्वितीय व मझिला तृतीय संचालित हैं। किसी भी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित नहीं मिली।
केंद्र पर जीएमडी डिवाइस, पंजिकाएं और टीएलएम उपलब्ध नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर नहीं आती हैं। डीपीओ ने वरिष्ठ अधिकारी के निरीक्षण को गंभीरता से न लेने और केंद्र के पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के लिए मुख्य सेविका और सीडीपीओ का एक दिन का वेतन रोक दिया है। तीनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पूरे जून माह के वेतन पर रोक लगाई गई है। सभी से तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता की होगी जांच
सीडीओ के सामने ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से राशन वितरण नहीं कराया गया है। इस शिकायत की जांच के लिए डीपीओ ने सीडीपीओ को निर्देशित किया है। उन्होंने तीन दिनों के अंदर जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल, स्टेडियम और सरोवर का भी किया निरीक्षण
हरदोई। सीडीओ ने टोडरपुर ब्लॉक के मझिला गांव में ग्रामीण स्टेडियम, संविलियन विद्यालय और अपनी वाटिका का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा ब्लॉक के त्यूर चौगवां के अमृत सरोवर और करावां गांव की आत्मनिर्भर गोशाला का भी निरीक्षण किया।
अमृत सरोवर का कार्य 15 दिनों में पूरा कराने के निर्देश बीडीओ को दिए। संविलियन विद्यालय मझिला के निरीक्षण में विद्यालय भवन में गंदगी, भवन में टूट-फूट, खिड़कियों का न होना पाया गया।
बीएसए को 15 दिनों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अपनी वाटिका मझिला का निर्माण कार्य निम्न स्तर का मिला, इस पर दोषी के विरुद्घ कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीडीओ के साथ श्रम रोजगार उपायुक्त प्रमोद सिंह चन्द्रौल, सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सीवीओ डॉ. प्रकाश वीर, बीडीओ टोडरपुर डा. डीके गुप्ता उपस्थित रहे।