फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Reprimanded the accountant found roaming

घूमते मिले लेखपाल को लगाई फटकार

Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Reprimanded the accountant found roaming
फोटो-18-पाली थाने में शिकायत सुनते डीएम-एसपी - फोटो : HARDOI
पाली। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे डीएम और एसपी को लेखपाल घूमते मिले। इस पर डीएम ने उन्हें फटकार लगाई। इसके साथ ही जनता की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि पुलिस का महत्वपूर्ण कर्मचारी बीट सिपाही होता है और प्रशासन का महत्वपूर्ण कर्मचारी लेखपाल होता है। यह दोनों जनता के बीच रहते हुए काम करें।
विज्ञापन

इन्हें समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए, जिससे समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। इससे पहले समाधान दिवस पर हीलाहवाली करते मिले लेखपाल सतीश को डीएम ने फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हीलाहवाली पाई जाती है तो बीट सिपाही व लेखपाल निलंबित होंगे। थाना समाधान दिवस पर 6 शिकायतें आईं, मौके पर तीन का निस्तारण किया गया।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह ने शनिवार को थाना अरवल व खंड विकास अधिकारी डा.संतोष वर्मा ने हरपालपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। हरपालपुर कोतवाली में कुल छह शिकायतें आईं। जिसमें 2 का निस्तारण हुआ।
अरवल थाने में उप जिला अधिकारी सवायजपुर राकेश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 4 शिकायतें आईं। जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। यहां थानाध्यक्ष राजपाल सिंह, उप निरीक्षक मौजूद रहे।
हरियावां संवाद प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में एसडीएम दीक्षा जैन ने लेखपालों को निर्देशित किया है कि सभी सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएं।
सरकारी जमीन पर यदि कोई निर्माण कार्य कराता पाया गया तो उस हलके के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सरकारी तालाबों को भी कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना राजस्व निरीक्षक संजय तिवारी, लेखपाल आकाश श्रीवास्तव, लेखपाल ओम प्रकाश, लेखपाल चकबंदी आनंद वर्मा मौजूद रहे। समाधान दिवस में 14 प्रार्थना पत्र आए, इनमें से 4 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed