फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Power failure in two villages for four days

hardoi news, पोल क्षतिग्रस्त होने से दो गांवों की चार दिन से बिजली गुल

Wed, 06 Jul 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Power failure in two villages for four days
फोटो-22- गिरा ट्रांसफार्मर व टूटे पोल - फोटो : HARDOI
बेनीगंज। मलेहरा सब स्टेशन से जुड़े लोदखेड़ा और मढ़िया गांव की बिजली चार दिन से गुल है। दोनों गांवों के उपभोक्ताओं के घरों में आपूर्ति नहीं मिलने से पंखे और कूलर ठप हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोथावां ब्लॉक के लोदखेड़ा और मढ़िया गांव में रविवार सुबह 10 बजे से बिजली गुल है। लोदखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों की बिजली मलेहरा सब स्टेशन से जुड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार रात आंधी व बारिश से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। सूचना पर आए बिजली कर्मियों ने लोदखेड़ा की मढ़िया की लाइन अलग कर बिजली चालू कर दी लेकिन कर्मी पोल से जुड़ा पुराना तार जमीन पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मढ़िया से लोदखेडा की तरफ जा रहे पिकअप में जमीन पर पड़ा यह तार फंस गया। इससे जिन पोल पर ट्रांसफार्मर रखा है, उनमें से एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। तब से लोदनखेड़ा और मढ़िया की बिजली गुल है।

इससे दोनों गांवों के करीब एक हजार उपभोक्ता गर्मी से परेशान हो रहे हैं। उपभोक्ता करुणा शंकर, संजीव कुमार, जगदीश, अमित कुमार, मनोज कुमार, राजकिशोर, अशोक ने बताया कि बिजली नहीं आने से पंखे, कूलर आदि ठप पड़े हैं।
सब स्टेशन मलेहरा के अवर अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि नया पोल मंगाया गया है, गुरुवार को उसे लगवाकर लाइन चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed