फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Police preparing to catch the robbers with fingerprints

चांस प्रिंट से लुटेरों को दबोचने की तैयारी में पुलिस

Wed, 30 Mar 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Police preparing to catch the robbers with fingerprints
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी इसरो के जूनियर वैज्ञानिक की पत्नी को चालू लगाकर घर में लूट करने वाले तीनों नकाबपोश बदमाशों की सुरागरसी पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

अब फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जो अंगुलियों के निशान (चांस प्रिंट) संकलित किए हैं। उनके आधार पर पुलिस लुटेरों की पहचान करेगी। इधर बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कई लाख के गहनों और एक लाख नकद लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीतांबरगंज निवासी इसरो के जूनियर वैज्ञानिक शशांक द्विवेदी उर्फ छोटू की पत्नी मुस्कान से लूट की वारदात के खुलासे के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने सर्विलांस, स्वाट, क्राइम ब्रांच की टीमों के अलावा शहर कोतवाली पुलिस को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस टीमें अपने स्तर पर बदमाशों की पहचान करने के लिए हाथ पैर चला रही हैं।
इसके साथ ही मौके से फोरेंसिक टीम ने जो बदमाशों के चांस प्रिंट लिए हैं, उनके आधार पर भी उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक टीम को जिस अलमारी से गहने व रुपये निकाले गए हैं।
लुटेरों के चांस प्रिंट मिले हैं। जिनका मिलान संदिग्धों की अंगुलियों से किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।
शशांक बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) में वैज्ञानिक हैं। मंगलवार शाम करीब पौने सात बजे घर मेें उसकी पत्नी मुस्कान अकेली थी। उनकी मां कांती द्विवेदी, बहन पारिका दवा लेने गईं थी।

घर का मेन गेट खुला हुआ था। इसी दौरान नकाबपोश एक महिला और दो युवक घर में घुसे और चाकू दिखाकर मुस्कान से चाबियां लेकर अलमारी में रखे एक लाख रुपये की नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए थे।
एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मामले में देर रात पुलिस ने कांती की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed