फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Panic due to the movement of crocodile in the fields on the banks of Gomti

गोमती के तटीय खेतों में मगरमच्छ की चहलकदमी से दहशत

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Panic due to the movement of crocodile in the fields on the banks of Gomti
पिहानी। सिरसा गांव में गोमती के तटीय खेतों में अक्सर मगरमच्छ बाहर आ जाने और किसानों पर हमलावर होने की घटनाओं से यहां खौफ का माहौल है। हाल ही में मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

सिरसा के किसान गांव के उत्तर पूर्व बहने वाली गोमती नदी में मगरमच्छ आने से परेशान हैं। गांव के अशोक, रामाधार, बंधु, प्रेमपाल आदि ने बताया कि तीन दिन पहले एक मगरमच्छ ने नदी में कपड़े धो रहे बंधू पर हमला कर उसका बायां हाथ खा डाला।
विज्ञापन

वह हिम्मती थे, जिससे उनकी जान बच गई। लोगों का कहना है कि यह मगरमच्छ अकेला नहीं है। बार बार नदी से बाहर निकल कर वह लोगों पर झपटने का प्रयास करता है। नदी में कई मगरमच्छ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो आए दिन बाहर निकल कर खेतों पर काम करने वाले किसानों पर हमला कर रहे हैं। नदी किनारे काम करने वाले किसानों को इस बारे में पहले से ही जानकारी है, जिसके चलते वह सतर्क रहते हैं।

किसानों का कहना है कि वह इस तरफ छोटे बच्चों और महिलाओं को नहीं लाते हैं, लेकिन किसी दिन जरा सी असावधानी से बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि आबादी वाले क्षेत्रों में बहने वाली नदी में जाल आदि लगाकर मगरमच्छों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed