{"_id":"629f84e8b89e0463c4511f4b","slug":"hardoi-news-notice-given-to-doctor-missing-from-emergency-duty-hardoi-news-knp701138597","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी ड्यूटी से गायब डॉक्टर को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी ड्यूटी से गायब डॉक्टर को थमाया नोटिस
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे वाले डॉक्टर को मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने नोटिस थमा दिया है। इसके साथ ही डॉक्टर के स्थानांतरण के लिए शासन को पत्र भी भेजा है।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यहां बेहतर इलाज का सपना लेकर आने वाले मरीजों का दर्द और बढ़ जाता है। रविवार की रात भी इमरजेंसी कक्ष में ऐसा ही हुआ।
यहां रात की इमरजेंसी ड्यूटी पर महिला अस्पताल के डॉ. वीके वर्मा की ड्यूटी लगी थी। वह रात की ड्यूटी पर नहीं आए। इस कारण इमरजेंसी में आए गंभीर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायत तीमारदारों ने सीएमएस व मेडिकल कॉलेज प्राचार्या से की। इस पर प्राचार्य नेे मामले को गंभीरता से लेकर डॉक्टर को नोटिस दिया है।
प्राचार्या डॉ.वाणी गुप्ता ने बताया कि कार्यशैली में सुधार करने के लिए डॉक्टर को नोटिस दिया गया है। इसकेे साथ ही डॉक्टर के स्थानांतरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।