फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Newlywed's dead body found hanging

शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता का फांसी से लटका मिला शव

Sat, 14 May 2022 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Newlywed's dead body found hanging
फोटो-04- मृतका माधुरी की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
कछौना। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांडाहार में एक नवविवाहिता का शव फांदी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पांच दिन पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को उसे विदा कराने के लिए ससुराल वाले आ रहे थे। मायके वालों ने आत्महत्या का कारण पता नहीं होने के बाद कहते हुए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
टांडाहार के मजरा खजोहना निवासी देशराज ने बताया कि बहन माधुरी की शादी नौ मई को हरियावां थाना क्षेत्र के कैमापुर निवासी चंद्रपाल के साथ की थी।
12 मई को वह बहन माधुरी को ससुराल से विदा कराकर मायके लाया था। गुरुवार रात वह खाना खाकर बरामदे में मां बिटरानी के साथ लेटी थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे मां की आंख खुली तो माधुरी नहीं दिखी।
विज्ञापन

कॉफी देर तक वह नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान एक कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया तो अंदर से कुंडी बंद दिखी। देशराज ने बताया कि खिड़की से झांककर देखा तो अंदर टार्च जलती दिखी और वह फांसी पर लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजन आत्महत्या का कारण पता नहीं होने की बात कहते हुए किसी पर आरोप से इंकार किया है। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि मायके वालों ने आरोप नहीं लगाया है। घटना की जांच उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सौंपी है।
शनिवार को होनी थी विदाई
माधुरी की शादी को महज पांच दिन हुए थे। तीन दिन ससुराल में रहकर वह मायके आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसकी विदाई थी। ऐसे में शादी के महज पांच दिन बाद माधुरी के आत्महत्या करने को लेकर ग्रामीणों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

हाथों की मेंहदी छूटने से पहले दी जान
महज पांच दिन पहले ब्याह कर ससुराल गई माधुरी वहां सिर्फ तीन दिन रुकी थी। चौथे दिन परिजन उसकी विदाई कराकर मायके ले आए थे। जहां से दो दिन बाद फिर से उसको विदा होकर ससुराल जाना था। अभी शादी के दिन उसके हाथों में लगाई गई मेंहदी तक नहीं छूटी थी। मेहंदी छूटने से पहले ही उसने जान दे दी।

फोटो-01- रोती बिलखती परिजन महिलाएं

फोटो-01- रोती बिलखती परिजन महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed