फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Mason's body found hanging on a noose

फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Thu, 05 May 2022 04:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Mason's body found hanging on a noose
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के कसहाई गांव से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर राजमिस्त्री का शव पेड़ में गमछे के फंदे से गुरुवार को लटका मिला। परिजनों ने पत्नी की मौत के बाद से उसके सदमे में होने की बात कही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

ग्राम कसहाई निवासी राकेश (46) राजमिस्त्री था। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहता था। बुधवार की शाम वह लखनऊ से गांव आने की बात कहकर निकला था।
गुरुवार की सुबह गांव से लगभग डेढ़ किलो मीटर दूरी पर हाजीपुर गांव के निकट पेड़ में गमछे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि मार्च में राकेश की पत्नी संगीता ने खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद से भाई परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के सदमे में आकर उसने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed