फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Mango laden DCM tramples youth, death

hardoi news, आम से लदी डीसीएम ने युवक को रौंदा,मौत

Thu, 07 Jul 2022 05:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Mango laden DCM tramples youth, death
फोटो-20- मृतक राजेश की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में डीएम चौराहे पर पैदल जा रहे युवक को आम से भरी डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को मौके पर पहुंची पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

सांडी कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्लागंज निवासी राजेश (30) पंजाब के अंबाला में निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के समुदा गांव निवासी उसके साढ़ू कल्लू की बेटी की शादी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम वह साढ़ू के साथ शहर में कपड़े आदि खरीदने आया था। देर शाम खरीदारी करके दोनों डीएम चौराहे के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान नुमाइश चौराहे की तरफ से आई आम से भरी डीसीएम ने राजेश को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के परिवार में पत्नी मोनी के अलावा तीन बच्चे हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
राजेश के साढ़ू के घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाई जा रहीं थी। राजेश भी खुशियों में शामिल होने पत्नी और बच्चों के साथ आया था। हादसे में राजेश की मौत होने की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में शहनाई बजने के दो दिन पहले ही सिसकियां गूंजने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed