फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Laborer dies in suspicious circumstances, accused of beating

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, पिटाई का आरोप

Thu, 26 May 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Laborer dies in suspicious circumstances, accused of beating
फोटो-16- मृतक रामदेव की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
पाली। क्षेत्र के कहारकोला गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने मनरेगा में काम करते समय गांव के युवक पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कहारकोला गांव निवासी रामदेव (40) मनरेगा में मजदूर था। गुरुवार की सुबह घर में संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई देशराज ने बताया कि वह बुधवार को रामदेव नदी के किनारे मनरेगा के तहत चल मिट्टी कार्य में काम कर रहा था। आरोप है कि वहीं पर गांव के युवक से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में युवक ने लात घूसों से भाई की पिटाई करने के साथ ही गर्दन दबा दी थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा मामला शांत करा दिया था। विवाद शांत होने के बाद रामदेव घर चला आया।

पिटाई के चलते सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के परिवार मेें पत्नी राजवती और तीन बच्चे हैं। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-17-  रोती बिलखती मृतक की पत्नी राजवती

फोटो-17- रोती बिलखती मृतक की पत्नी राजवती- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed