फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,If the family did not agree to the marriage, then they embraced death

शादी को राजी नहीं हुए परिजन,मौत को लगाया गले

Mon, 02 May 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,If the family did not agree to the marriage, then they embraced death
फोटो-25- मृतक हर्षित की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। एक वर्ष में प्रेमी-युगल का इस कदर एक-दूसरे को चाहने लगे कि एक साथ जिंदगी गुजारने की कसमें खा लीं। परिजन दोनों की शादी कराने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद दोनों ने साथ मरने का फैसला कर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद दोनों के परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगला भगवान गांव निवासी हर्षित दीक्षित (20) पढ़ाई में अच्छा था। वह सेना में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहा था। गांव में ही मीनू कश्यप (18) के मामा रहते हैं। मीनू की मां की मौत वर्ष 2015 में हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह पढ़ाई छोड़ कर मामा के घर आ गई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार कब पनपा यह लोग जान नहीं पाए। इसकी भनक काफी दिनों तक परिजनों को नहीं लगी।
गांव वालों ने दोनों को मिलते जुलते देख लिया। जिसके बाद दोनों के प्रेम-प्रसंग की चर्चा गांव में होने लगी। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को हो गई। दोनों अलग जाति के थे। जिसके चलते परिजन शादी करने को राजी नहीं हुुए। दोनों के परिजनों ने उन पर पाबंदियां लगा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले मीनू अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। यह परिवार के लोगों ने देख लिया, इसके बाद उसका मोबाइल छीन कर उसके बाहर निकलने पर पाबंदी भी लगा दी।
रविवार शाम को पाबंदियों के बीच मीनू ने कैसे हर्षित से संपर्क किया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। वह अपनी नानी से शौच जाने की बात कहकर घर से निकलने लगी, तो नानी भी उसके साथ चल दी।

घर से कुछ दूर जाकर मीनू भाग कर कहीं चली गई, नानी उसे पकड़ नहीं सकी। इसके बाद साथ न रह पाने पर दोनों ने जान देने की ठान ली। रविवार रात उन दोनों ने गांव से कुुछ दूरी पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

फोटो-19- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक हर्षित के परिजन

फोटो-19- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक हर्षित के परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed