फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Husband jailed for abetting wife's suicide

महिला के आत्महत्या के मामले में पति को जेल

Thu, 16 Jun 2022 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Husband jailed for abetting wife's suicide
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिहा में 13 जून को महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति को गिरफ्तार कर जेेल भेजा है।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना क्षेत्र महोली के गांव सहजापुर निवासी लाल मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी रूबी की शादी 13 वर्ष पूर्व बेनीगंज के ग्राम जमुनिहा निवासी नसीम के साथ की थी।
विज्ञापन

दामाद शराब पीने का लती था। वह घर में आए दिन घर में बेटी के साथ विवाद करता था। 13 जून की शाम दामाद ने बेटी के साथ विवाद किया। विवाद शांत होने के बाद रूबी ने कमरे में जाकर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने वह मौके पर आया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed