फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Husband found hanging, wife's lover accused of murder

फंदे पर लटका मिला किसान ,पत्नी के प्रेमी पर आरोप

Thu, 12 May 2022 04:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Husband found hanging, wife's lover accused of murder
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हुलासपुर गांव मेें बृहस्पतिवार की सुबह एक किसान का शव गांव के बाहर पेेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामले में मृतक के पिता ने अपनी बहू के प्रेमी पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हुुलासपुर गांव निवासी रामखिलावन (40) खेती करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर मेें परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता जग्गू ने बताया कि बेटे के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। 15 दिन पूर्व माधौगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक राम खिलावन की पत्नी को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने साथ एक बच्चे को ले गई थी। उसने कोतवाली में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप हैैै कि बहू के प्रेमी ने उनके बेटे की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।

मृतक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed