फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Houses of five houses burnt due to fire, five cattle died

आग ने फूंकी पांच घरों की गृहस्थी, पांच मवेशी मरे

Fri, 24 Jun 2022 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Houses of five houses burnt due to fire, five cattle died
फोटो-38- आग से जले घर - फोटो : HARDOI
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बालामऊ कस्बे में शुक्रवार दोपहर पांच घरों में लगी आग ने गृहस्थी फूंक दी। आग में पांच मवेशी भी झुलसकर मर गए।
विज्ञापन

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है।
कस्बा बालामऊ में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की लपटों का दायरा बढ़ता चला गया।
लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे और आग ने एक-एक करके पांच घरों को अपनी आगोश में ले लिया। आग से रामेश्वर के घर में 35 क्विंटल भूसा, एक चारपाई, कपड़े जलकर राख हो गए।
दिनेश के घर से एक भैंस, एक पड़िया, बकरी की झुलसकर मौत हो गई। सभी घरों के छप्पर, 30 क्विंटल भूसा और गेहूं जलकर राख हो गया। छोटेलाल के घर से एक पंपिंग सेट, छप्पर, एक साइकिल, चारपाई, एक तख्त, 50 किलो चावल, गेहूं, गद्दे, कपड़े जल गए।
विज्ञापन

किसान राम कुमार के घर में एक गाय, बछिया, चारपाई, पांच हजार नकद, सोलर प्लेट, एक बैट्री, गेहूं, चावल जल गया। किसान मेवालाल के घर में साइकिल, तख्त, कपड़े, एक मोबाइल सेट, गद्दे, गेहूं, चावल, चारपाई जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विपिन कुमार वर्मा ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। राजस्व कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का आंकलन का रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed